क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में हुए घायल, हालत गंभीर, जाने कहां हुआ हादसा 

    क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में हुए घायल, हालत गंभीर, जाने कहां हुआ हादसा 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  क्रिकेटर ऋषभ पंत  सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वे दिल्ली से कार से लौट रहे थे. रुड़की के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद उसमें आग लग गई. उत्तराखंड के बॉर्डर पास यह हादसा हुआ है.उनकी कार धू-धू कर जलने लगी. ऋषभ पंत को पैर,सिर और पीठ में चोट आई है. डॉक्टर नजर रख रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए देहरादून शिफ्ट किया जा सकता है. फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है. रूड़की में गुरुकुल के पास यह दुर्घटना हुई. ऋषभ पंत बीएमडब्ल्यू कार में  सवार थे. डॉक्टरों के अनुसार जरूरत पड़ी तो सर्जरी की जाएगी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर जारी है और धुंध की वजह से संभवत यह हादसा हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news