राजधानी रांची के प्रति विदेशी लड़कियों की दीवानगी! अपर बाजार की तंग गलियों में की खरीदारी, जगरनाथ मंदिर में  की पूजा-अर्चना

    राजधानी रांची के प्रति विदेशी लड़कियों की दीवानगी! अपर बाजार की तंग गलियों में की खरीदारी, जगरनाथ मंदिर में  की पूजा-अर्चना

    रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची में आठ देशों की महिला हॉकी खिलाड़ी पहुंची हुई है.13 जनवरी से मरंड गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्ट्रो टर्फ में  ओलंपिक क्वालीफायर होना है.ऐसे में सभी खिलाड़ी पहले ही रांची पहुंच गई है.सभी टीम हर दिन मैदान में खूब मेहनत करती दिख रही है.लेकिन जब उन्हें समय मिल रहा है तो रांची को नजदीक से जानने की कोशिश कर रही है.कोई लड़कियां रांची के सबसे पुराने बाज़ार में शुमार अपर बाज़ार पहुंच कर खरीदारी करती दिखी तो कोई झारखंड की सुप्रसिद्ध  जगरनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया.

    ऐसे देखे तो रांची में यह सभी महिला खिलाड़ी पहली बार आई है.रांची में सभी का भव्य स्वागत किया गया है.इससे पहले देखा गया कि झारखंडी नृत्य पर विदेशी खिलाड़ियों में खूब ठुमके लगाती दिखी थी.इसके बाद अब रांची घूम कर मस्ती कर रही है.शहर के बारे में भी जान रही है,और रांची से जब वापस अपने देश लौटेंगी तो एक याद लेकर जाएंगी.

    अगर बात इटली टीम की करें तो अपर बाजार में इटली की सभी खिलाड़ी दोपहर अपर बाज़ार पहुंची.अपर बाजार में कपड़े और चूड़ी कंगन की दुकान पर जाकर खुद से खरीदारी करती दिखी.कई लड़कियों ने खुद के लिए स्टॉल, शूट और चूड़ी कंगन खरीदा.अपर बाजार से समान खरीदने के बाद खिलाड़ियों के उत्साहित थी. जैसे ही खिलाड़ी पहुंची लोग भी वहां जमा हो गए.और खिलाड़ियों के साथ फोटो लेने लगे.

    इसके अलावा चेक रिपब्लिक की टीम ने अपने टीम मैनेजर से रांची के बारे में जानना चाहा,जब उनके सामने जगरनाथ मंदिर की तस्वीर दिखाई गई,तो पहले सभी खिलाड़ियों ने जगरनाथ मंदिर जाना पसंद किया.सभी खिलाड़ी जगरनाथ मंदिर पहुंच कर सबसे पहले पूजा अर्चना किया.इसके बाद मंदिर के चारों ओर घूम कर जानकारी ली.इसके बाद एक साथ जय जागरनाथ के नारे के साथ मंदिर से विदा लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news