कपल्स ने सांप के साथ कराया प्री-वेडिंग शूट, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान  

    कपल्स ने  सांप के साथ कराया प्री-वेडिंग शूट, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आजकल शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड चला हैं. लोग इस शूट को लेकर इतने क्रिएटिव हो गए है कि इसके लिए लोग अलग-अलग थीम रखते है. शादी से पहले की यादों को लोग सहजने के लिए ये शूट करते हैं. इसमें जोड़े को बिल्कुल हीरो-हिरोइन की तरह पेश किया जाता है. सोशल मीडिया पर आपको कई बेहतरीन शूट देखे होंगे. मगर सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वाइरल हो रहा है, जिसे देख आप चौक जाएंगे. ये शूट सामने आते ही काफी चर्चा में है. इस प्री-वेडिंग की फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. हर कोई फोटो देख सवाल कर रहा है कि क्या ऐसा भी प्री-वेडिंग होता है. 

    जानिए इस वीडियो में क्या है 

    इस वीडियो में कपल सांप के साथ शूट कराते नजर आ रहे है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी पार्क में है, जहां अचानक एक सांप आ जाता हैं, जो फन फैलाता दिखाई दे रहा है. जिसके बाद लड़की सांप को देखकर डर जाती है. इसके बाद वह सांप को पकड़ने वाले बचावकर्मी को बुलाती है. रेस्क्यूर को कॉल करते ही वो वहाँ पहुँच जाता है. ये लड़की बचाने वाले को बताती है कि सांप कहां है. इसके बाद युवक अपनी कला से सांप को पकड़ लेता है. युवक को देखकर लड़की बहुत इम्प्रेस हो जाती है. इसके बाद लड़की को सांप पकड़ने वाले से प्यार हो जाता है. दरअसल ये उनके लव स्टोरी कि थीम थी. कपल्स की खुद कि कहानी भी कुछ ऐसी ही थी. जिसे उन्होंने तस्वीरों में उतारा है. अब ये फोटो काफी लोगों के बीच वायरल हो रही है. 

     

    लोगों ने दिया फनी रिएक्शन

    इस वाइरल वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी मजेदार है और लोग इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं.  एक यूजर ने कहा- नाग ने बना दी जोड़ी. दूसरे ने कमेंट किया- क्या लव स्टोरी है. 27 मई को शेयर किए इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अभी तब पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 2 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है. आपको कैसा लगा ये अनोखा प्री-वेडिंग शूट। कमेंट कर बताएं अपने रिएक्शन.



    Related News