चीन में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर भारत में जारी किया परामर्श, आप भी है चीन में मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक तो जरूर जान लें ये बातें


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत ने चीन में मेडिकल की पढ़ाई करने को इच्छुक विद्यार्थियों के लिए परामर्श जारी किया है. इसमें उन्हें चीन में पढ़ाई करने के बाद होने वाली समस्याओं के प्रति आगाह किया गया है. आमतौर पर चीन से मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थियों को ग्राउंड लेवल पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. चीन में मेडिकल की पढ़ाई के बाद भारत में बतौर चिकित्सक प्रैक्टिस करने के लिए भी विद्यार्थियों को मशक्कत करनी पड़ती थी. इस परामर्श में ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में जानकारी दी गई है.
इन बातों की दी गई है जानकारी
विद्यार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के कम प्रतिशत, अधिकारिक भाषा सीखने की बाध्यता और भारत में चिकित्सक के तौर पर प्रैक्टिस करने के बड़े नियमों के बारे में जानकारी दी गई है.
23 हजार से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट चीन में कर रहे पढ़ाई
बता दें कि चीन के अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में 23 हजार से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों ने दाखिल लिया हुआ है. जिसमें से बड़ी संख्या मेडिकल विद्यार्थियों की है.
4+