अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: आज के दिन घर बैठे इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा पुरुषोत्तम राम का आशीर्वाद 

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: आज के दिन घर बैठे इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा पुरुषोत्तम राम का आशीर्वाद

    टीएनपी डेस्क: देशभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह का माहौल है. रामलला भी अब अपने गर्भ गृह में विराज चुके हैं.  वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई. यह प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में की गई है. ऐसे में आज का दिन काफी सुबह है. और अगर आप भ भगवान राम का आशीर्वाद आज के दिन पाना चाहते है  तो आप भी घर बैठे इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं. आइए जानते हैं आज के दिन किन मंत्रों का जाप और आरती करनी चाहिए.....

    इन मंत्रों का करें जाप 

    श्री राम जय राम जय जय राम

    रामचंद्र राय नमः

    ऊं रामचंद्राय नमः

    ॐ रां रामाय नमः

    ऊं नमो भगवते रामचंद्राय

    दुख परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का करें जाप 

    लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।

    कारुण्यरूपं करुणाकरंतं श्रीरामचंद्रं शरणं प्रपद्ये 

    सुख- शांति के लिए मंत्र 

    हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।

    गोविंदा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।

    साथ ही आज के दिन आप घर बैठे रामायण की चौपाई पढ़ सकते हैं. आज के शुभ मुहूर्त में पाठ करने से आपको हर दुख से मुक्ति मिलेगी. 

    आज घर पर यह आरती जरूर करें 

    श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्। नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

    कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्। पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

    भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्। रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

    सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं। आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

    इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्। मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

    मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों। करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

    एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली। तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

    जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि। मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।



    Related News