कांग्रेस जुमलों की नहीं जरूरतमंदों की पार्टी!दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता,लाएंगे कई योजना:दीपिका

    कांग्रेस जुमलों की नहीं जरूरतमंदों की पार्टी!दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता,लाएंगे कई योजना:दीपिका
    विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गई है. चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस,भाजपा और आप अपने वादों का पिटारा खोल कर जनता को अपनी ओर रुझाने में लगी है. इसी कड़ी में कांग्रेस दिल्ली में झारखंड के तर्ज पर 2500 रुपये देने की घोषणा की है.इस योजना का नाम प्यारी दीदी योजना रखा गया है.  इसी कड़ी में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर अपने अजेंडे को जनता के बीच रखा है. साथ ही आप और भाजपा से कई सवाल पूछा है.

    दिल्ली(DELHI): विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गई है. चुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस,भाजपा और आप अपने वादों का पिटारा खोल कर जनता को अपनी ओर रुझाने में लगी है. इसी कड़ी में कांग्रेस दिल्ली में झारखंड के तर्ज पर 2500 रुपये देने की घोषणा की है.इस योजना का नाम प्यारी दीदी योजना रखा गया है.  इसी कड़ी में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर अपने अजेंडे को जनता के बीच रखा है. साथ ही आप और भाजपा से कई सवाल पूछा है.

    दीपिका पांडे सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी और भाजपा पर सवाल उठाया. बताया कि दिल्ली में 16000 से ज्यादा रेप और 30 हजार से अधिक महिलाओं का अपहरण हुआ है.इसमें आरोपी को क्या सजा दी गई यह भी सब के सामने है.दिल्ली में राज्य और केंद्र दोनों सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल है. किसी ने भी कोई पहल महिलाओं को लेकर नहीं किया है.

    दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि दिल्ली में झारखंड के बड़ी संख्या में लोग रहते है.ऐसे में सभी इस बार कांग्रेस की सरकार बना कर दिल्ली को बचाने का काम करेंगे. शुरुआत में आम आदमी पार्टी से एक नेता आए थे हवाई चप्पल और मोफलर में लेकिन अब वह नेता शीश महल के लाल हो गए है.उन्हे जनता से कोई मतलब नहीं है. सिर्फ अपना पेट भरने का काम किया है. पूर्व में कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी उनके किए काम के वजह से दिल्ली बची हुई है.

    मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने हर वादों को पूरा करने का काम करती है. जिस तरह से कर्नाटक से लेकर झारखंड तक जनता से किए वादे को पूरा किया है. दिल्ली में भी गारंटी लोगों को दी जाती है कि अपने हर वादे को सरकार बनते ही एक एक कर पूरा करने का काम करेंगे.                            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news