कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - आखिर आतंकवाद और बीजेपी का रिश्ता क्या कहलाता है ?  

    कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - आखिर आतंकवाद और बीजेपी का रिश्ता क्या कहलाता है ?  

    पटना (PATNA): आज कांग्रेस की तरफ से पूरे देश के 22 शहरों में कांग्रेस के 22 वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे हैं जिसमें मुख्य मुद्दा है..".भाजपा का आतंकवादियों से नाता" आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है.

    कांग्रेस ने बीजेपी पर उठाया ये सवाल 

    बीजेपी ने राष्ट्रवाद की आड़ में हर बार आतंकवाद को मुद्दा बनाया है. हमारे कांग्रेस के नेता और दो प्रधानमंत्री आतंकवाद के कारण शहीद हुए. बीजेपी हमेशा यह साबित करने में लगी होती है कि कांग्रेस आतंकवाद के प्रति सॉफ्ट है जबकि ऐसा नहीं हैं. नूपुर शर्मा को लेकर पूरे देश को माफ़ी मांगनी पड़ी. राजस्थान में  जो घटना घटी वह दुःखद है. इस मामले में जिन दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई उनमें एक रियाज अंसारी बीजेपी के कई नेताओं का करीबी रहा है. कन्हैयालाल के हत्यारों की पड़ताल के लिए एन आई ए को लगाया गया है. हमारी मांग है कि जिस रियाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है उनकी बीजेपी नेताओं के साथ क्या सम्बन्ध है इसका खुलासा होना  चाहिए. इस घटना के सात आठ दिन बाद जम्मू कश्मीर में एक गांव में लश्करे तैयबा के शक में दो लोगों को पकड़ा था. जिनमें एक था ताहिर हुसैन शाह जो बीजेपी के आईटी सेल का पदाधिकारी था. कश्मीर के बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें थी. एक तरफ बीजेपी आतंकवाद के खिलाफ बोलती है तो दूसरी तरफ आतंकवादियों को पनाह देती है.

    आतंकी को बीजेपी ने दिया चुनाव का टिकट 
     
    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में ताहिर अहमद मीर की गिरफ़्तारी हुई थी जो बीजेपी का कार्यकर्ता और वहां का सरपंच था. 2017 में मध्य प्रदेश में एक अवैध टेलीफोन एक्सीचेंज का खुलासा हुआ था. जिसमें डेढ़ सौ गिरफ़्तारियां हुई. जिनमें एक बीजेपी के आईटी सेल का अध्यक्ष भी था. इसके अलावा टेरर फंडिंग के मामले में  बजरंग दल के एक नेता की गिरफ़्तारी भी हुई थी. इसी तरह 2017 में असम में भी टेरर फंडिंग के मामले एक बड़े नेता की गिरफ़्तारी हुई थी. 1999 में वाजपेयी जी के समय जिस अजहर मसूद को छोड़ा गया था उस अजहर मसूद का ख़ास सहयोगी को बीजेपी ने चुनाव में टिकट दिया था. कांग्रेस ने कहा कि हिंदुस्तान के आवाम को बताना चाहते हैं कि जिस बीजेपी को राष्ट्रवाद के नाम पर साथ दे रहे हैं उस बीजेपी के हाथ आतंकवाद में कितने गंदे हैं पहले इसका पता लगाया जाए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news