दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो फ्लाइट में नशेड़ियों का हंगामा, एयर होस्टेस के साथ की बदसलूकी, दो गिरफ्तार एक फरार 

    दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो फ्लाइट में नशेड़ियों का हंगामा, एयर होस्टेस के साथ की बदसलूकी, दो गिरफ्तार एक फरार

    पटना(PATNA): इंडिगो फ्लाइट में शराबियों के हंगामा करने का एक वीडियो सामने आया है. कैप्टन और एयर होस्टेस में इस घटना के बाद नाराजगी है. आरोप है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 6383 में तीन यात्रियों ने शराब पीकर जमकर बवाल किया. बताया जा रहा है कि नशेड़ियों ने विमान में मौजूद एयर होस्टेस के साथ भी बदसलूकी की. इसके बाद कैप्टन से मारपीट भी की. बताया जा रहा है कि इंडिगो फ्लाइट दिल्ली से पटना आ रही थी. दिल्ली में जैसे ही यात्री फ्लाइट में बैठे हंगामा शुरू कर दिया. फ्लाइट के कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक ना सुनी. जैसे ही तीनों रात करीब 10:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. फ्लाइट में हंगामा करने वाला एक यात्री फरार हो गया, जबकि 2 यात्रियों की पहचान नितिन कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है. जिसे सीआईएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि गिरफ्तार हुए दोनों यात्री हाजीपुर के रहने वाले हैं. सीआईएसएफ ने दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया है. एयरपोर्ट पर जब दोनों यात्री की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हुई. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news