सीएम हेमंत की गुमशुदगी का मामला अरगोड़ा थाना में दर्ज, जल्द खोजने की लगाई गुहार

    सीएम हेमंत की गुमशुदगी का मामला अरगोड़ा थाना में दर्ज, जल्द खोजने की लगाई गुहार

    रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिनों से लापता है.उनकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है. इस बीच  भाजपा युवा मोर्चा ने अरगोड़ा थाना में सीएम के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि जल्द ही सीएम को खोज दे. साथ ही राज्य के मुखिया गायब है यह बड़ा विषय है.

    सीएम को खोजने वाले को दिया जाएगा 11 हजार का इनाम 

    भाजपा युवा मोर्चा के लोगों ने बताया कि सीएम की कोई जानकारी नहीं मिल रही है. वह 40 घंटे से नहीं मिल रहे है. राज्य का युवा मुख्यमंत्री को तलाश रहा है. सभी अपने स्तर से भी सीएम को खोजने की कोशिश कर रहे है. वहीं बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा है कि अगर सीएम को कोई खोज कर लाएगा तो उसे 11 हजार का इनाम दिया जाएगा. 

    बता दें कि जमीन घोटाले मामले में ईडी  जांच तेज है. इसकी आंच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंची हुई है. दरअसल ईडी की टीम मुख्यमंत्री के दिल्ली आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी. लेकिन सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली आवास पर नहीं मिले थे. इसके बाद से ही सीएम कहां है इसे लेकर राजनीतिक अस्थिरता जैसा माहौल झारखंड में बन गया है. एक ओर सड़क पर झामुमो कार्यकर्ता आक्रोश दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर विधायकों की बैठक हो रही है. देर रात भी गठबंधन दल के विधायकों की बैठक सीएम आवास में हुई. इसके बाद फिर दोपहर दो बजे एक आपात बैठक बुलाई गई है. संभावना है कि इस बैठक में सीएम हेमंत भी शामिल हो सकते है. 

    रिपोर्ट. समीर हुसैन 



    Related News