ध्वजारोहण के बाद सीएम नीतीश कुमार बोले - 10 लाख क्या 20 लाख नौकरी देंगे

    ध्वजारोहण के बाद सीएम नीतीश कुमार बोले - 10 लाख क्या 20 लाख नौकरी देंगे

    पटना(PATNA): देश आज 76 वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन की. इस दौरान गांधी मैदान से बिहार वासियों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने घोषणा की है कि बिहार आने वाले सालों में युवाओं को 20लाख रोजगार देने की तैयारी कर रहा है. इसमें से 10लाख नौकरियां सरकारी होंगी तथा 10 लाख नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से की जाएगी. इस दौरान सीएम ने कहा  नई सरकार का गठन होते ही इस पर काम शुरू हो गया है.

    सीएम बोले, हमलोग बिहार को और विकसित करेंगे. हमारे साथ अब नई पीढ़ी के लोग जुड़े हैं. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम सबलोग मिलकर तेजी से बिहार बढ़ाएंगे. विकसित बिहार बनाएंगे देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अन्ने मार्ग अपने आवास पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत सरकार के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे. वहीं, गांधी मैदान से राज्य्वासी को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कई समस्याओं पर बात की. राज्य में सूखे को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल औसत से 39 फीसदी कम बारिश हुई है. जिसके कारण खेतों में 80 फीसदी ही धान की रोपनी का काम हुआ. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश है कि सभी किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर एक किसान को डीजल पर 75 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है. 

    10 लाख नौकरी पर कही ये बात 

    वहीं 10 लाख रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे घोषणा को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार नौकरी देगी. इस पर हम लोग काम कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news