सीएम नीतीश ने दरभंगा में बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    सीएम नीतीश ने दरभंगा में बाढ़ राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    दरभंगा(DARBHANGA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा का दौरा किया.  यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान सीएम नीतीश के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. दौरे के दौरान विभागीय प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

    सीएम ने बाढ़ पीड़ितों से की बातचीत

    वहीं, सीएम नीतीश ने राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की. उन्होंने शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत फूड पैकेजिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पैकेजिंग और वितरण प्रक्रिया की समीक्षा कर इसे और अधिक कुशल बनाने के सुझाव दिए.

    समय पर राहत सामग्री पहुंचाने के दिए निर्देश

    सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों तक राहत सामग्री समय पर पहुंचाई जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों की प्रगति का आकलन किया और प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लगातार स्थिति पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करें.

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ/बिहार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news