'CM नीतीश को मिले भारत रत्न', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की मांग

    'CM नीतीश को मिले भारत रत्न', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की मांग

    पटना(PATNA): बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिये जाने की मांग की गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से बिहार की सेवा की है और अपना जो योगदान दिया है, इसके लिए उनको भारत रत्न मिलना चाहिए. वहीं, गिरिराज सिंह ने कहा कि उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी भारत रत्न मिलना चाहिए.

    बिहार में फिर से बनेगी एनडीए की सरकार 

    गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आज अटल जी की जन्म जयंती पर इतना ही कहूंगा कि बिहार का जो चुनाव होने वाला है 2025 में उसे लेकर किसी को कंफ्यूजन में नहीं रहना चाहिए. लालू जी लाख तुंबा फेरी कर लें लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का चुनाव होगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

    गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे, आज के बच्चे जो 30 साल के हो गए हैं.  उन्होंने लालू जी का जंगलराज नहीं देखा है. अस्पताल और स्कूलों की जर्जर स्थिति थी. आज उसको एक ऊंचाई पर ले जाने का काम नीतीश कुमार ने किया है।.ओडिशा में नवीन पटनायक ने भी सालों तक सेवा की है. ऐसे में इन दोनों को ही भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news