बिहार : CM नीतीश कुमार नहीं जाएंगे मोकामा, वीडियो जारी कर अनंत सिंह की पत्नी के लिए मांगा वोट

    बिहार : CM नीतीश कुमार नहीं जाएंगे मोकामा, वीडियो जारी कर अनंत सिंह की पत्नी के लिए मांगा वोट

    पटना(PATNA): बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उप-चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का कल यानी मंगलवार को आखिरी दिन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी तक चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं. नीतीश कुमार अपनी खराब सेहत का हवाला दे रहे हैं लेकिन अब से थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार ने मोकामा नहीं जाने के फैसले को लेकर जानकारी दी है. नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी करते हुए नीलम देवी के लिए वोट देने की अपील मोकामा की जनता से की है.

    अनंत सिंह की पत्नी से नीतीश ने बनाई दूरी

    नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे मोकामा और गोपालगंज चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं. मोकामा और गोपालगंज से उन्होंने दूरी बना ली है. द न्यूज पोस्ट ने सबसे पहले यह खबर दिखाई थी कि नीतीश कुमार किसी भी हाल में मोकामा नहीं जाएंगे और अब नीतीश कुमार ने जिस तरह वीडियो जारी करते हुए मोकामा की जनता से अपील किया है उससे साफ हो गया है कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी से नीतीश ने दूरी बनाए रखी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news