सीएम नीतीश कुमार के हेलिकाप्टर में आई खराबी, 15 मिनट तक सीएम करते रहे इंतजार

    सीएम नीतीश कुमार के हेलिकाप्टर में आई खराबी, 15 मिनट तक सीएम करते रहे इंतजार

    नवादा(NAWADA): नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित मोतनाजे गांव में सीएम नीतीश कुमार गंगाजल उद्वह परियोजना का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. जब वहां से सीएम नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे, तो उनके हेलिकाप्टर में कुछ खराबी आ गई. नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर में बैठने के बाद, हेलीकॉप्टर को उड़ान भरना था. लेकिन, उसी दौरान टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया. 15 मिनट के बाद सीएम नीतीश कुमार की हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा. 15 मिनट तक बिहार के सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर में बैठे रहे. हालांकि बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म हो गया था जिसके कारण ही सीएम नीतीश को थोड़ा देर इंतजार करना पड़ा. मगर, फ्यूल खत्म होने की पुष्टि किसी अधिकारी के द्वारा नहीं किया गया.

    सीएम का जल्द काम पूरा करने का आदेश

    इस दौरान कार्यों का जायजा ले रहे सीएम नीतीश कुमार ने साफ आदेश दिया है कि काम को जल्द कंप्लीट किया जाए. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार का यह सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट है. बिहार के गया और नालंदा जिले के जल संकट के समाधान के लिए 'गंगा उद्वह परियोजना' के तहत 190 किमी पाइपलाइन के जरिए गंगा नदी का पानी मोकामा के हथिदह से नवादा तक पहुंचाने का 24 मई को ट्रायल हुआ था. इस योजना के तहत गंगा का जल गया तक भी पहुंचा दिया गया है, जिसका उद्घाटन शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश ने किया. नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित मोतनाजे गांव में गंगाजल उद्वह परियोजना का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा था और पाइपलाइन के जरिए पटना जिले के हाथीदह से गंगा का पानी नालंदा होते हुए नवादा के मोतनाजे पहुंचा. अब सीधा नवादा से होते हुए गया में गंगाजल का शुभारंभ कर दिया गया है. सीएम के नवादा पहुंचने पर नवादा जिला अधिकारी उदिता सिंह, पुलिस कप्तान डॉ गौरव मंगला, सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद आदि तमाम अधिकारी उपस्थित थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news