मंईयां योजना पर CM हेमंत सोरेन ने दे दिया बड़ा बयान, कहा -जारी रहेगा मंईयां सम्मान


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज झारखंड विधानसभा सत्र 2026-27 का बजट पेश हुआ है. ऐसे में इस बजट पर खासा ध्यान राज्य की महिलाओं यानि की मंईयांओं पर दिया गया है. कुल आवंटित बजट में राज्य की मंईयांओं के लिए भी राशि आवंटित है. ऐसे में मंईयां सम्मान योजना के लिए कुल 14 हज़ार 65 करोड़ 57 लाख का बजट निर्धारित किया गया है. वहीं बजट पेश होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयांओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए राज्य की मंईयां से यह वादा किया है कि राज्य की बहन बेटियों को अबुआ दिशोंम बजट 2026-27 में जागर दी गई है. साथ राज्य की हर जरुरतमन्द महिला को इसका लाभ मिलता रहेगा. राज्य की मंईयां को हर माह 2500 रुपये की राशि यानि कि सालाना 30,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. मुख्यमनतरी ने ट्वीट कर लिखा, झारखण्ड की बेटियों और महिलाओं के लिए बजट में सौगात, उनके आर्थिक स्वावलंबन की ओर एक और मजबूत कदम… अबुआ दिशोम बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ₹14,065.57 करोड़ का प्रावधान। 18-50 वर्ष की हर मंईयां को मिलेंगे साल के ₹30,000.
झारखण्ड की बेटियों और महिलाओं के लिए बजट में सौगात, उनके आर्थिक स्वावलंबन की ओर एक और मजबूत कदम…
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 24, 2026
अबुआ दिशोम बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ₹14,065.57 करोड़ का प्रावधान।
18-50 वर्ष की हर मंईयां को मिलेंगे साल के ₹30,000@HemantSorenJMM @radhakkofficial pic.twitter.com/rnXISd8IrH
बताते चलें कि हालही में झारखंड सरकार की ने मंईयां सम्मान योजना की 19 वीं किस्त जारी कर दी है. रांची समेत सभी जिलों में योजना की किस्त पहुंचना शुरू हो गई है. ऐसे में राज्य की करीब 51 लाख से अधिक लाभुक के खाते में विभाग ने DBT के जरिए योजना की किस्त ट्रांसफर की है, जिससे सभी बेटी बहन के चेहरे पर फिर से एक बार मुस्कान लौट आई है.
होली से पहले भेजने की तैयारी
दरअसल विभाग योजना की किस्त होली से पहले भेजने की तैयारी कर रहा था. ऐसे में होली के त्योहार से पहले ही विभाग ने सभी को पैसे 22 फरवरी को ही ट्रांसफर कर दिए हैं.
4+