डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलाव का प्रस्ताव सीएम हेमंत ने किया स्वीकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

    डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलाव का प्रस्ताव सीएम हेमंत ने किया स्वीकार, केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी रिपोर्ट

    रांची(RANCHI : केंद्र सरकार के बाद अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की ओर से स्टेशन के नाम में बदलाव किया गया हैं. दरअसल डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किए जाने का प्रस्ताव सीएम हेमंत सोरेन की ओर से स्वीकार कर लिया गया है. वहीं इस मामले में आगे की कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में भेजा जाएगा. दरअसल पहले ही डाल्टनगंज को मेदिनीनगर में बदल दिया गया था, लेकिन रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव नही किया गया था. जिसे लेकर कई बार पलामू के लोगों ने सरकार से इसकी मांग की थी. हालांकि इस पर सहमति मिलने के बाद पूरे इलांके के लोगों में खुशी का माहौल है. 

    मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन का नाम सीएम ने किया स्वीकार
    बता दें कि पलामू जिले के डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम लंबे समय से बदलने की मांग की जा रही थी, जहां शहर का नाम पहले ही डाल्टेनगंज से बदलकर मेदिनीनगर कर दिया गया, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम अब तक नहीं बदल गया था. यह मांग पलामू के लोगों की ओर से लंबे समय से चलती आ रही थी. लेकिन इस पर अब हेमंत सोरेन ने सहमति दे दी है. अब आगे की कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट गृह केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news