PATNA:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. सुबह 11:00 बजे नाम वापसी का समय खत्म हो गया.नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए.जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यह नीतीश कुमार का चौथा कार्यकाल होगा.इससे पहले उन्होंने 2016 में शरद यादव की जगह पार्टी की कमान संभाली थी. इसके बाद 2019 में भी वह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चौथा कार्यकाल
2020 में उन्होंने अपनी जगह आरपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. बाद में उन्होंने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया.साल 2023 में जब ललन सिंह ने पद से इस्तीफा दिया तो एक बार फिर नीतीश कुमार खुद इस पद पर लौटे और तब से लेकर अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए है.
29 मार्च को होने वाली बैठक की तैयारी शुरू
जदयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होना है.बैठक को लेकर तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक बैठक 29 मार्च को पटना में होगी. इस बैठक में देशभर से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
Thenewspost - Jharkhand
4+


