पटना(PATNA): बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब अभ्यर्थी तुक्का मारकर सफल नहीं हो सकेंगे. परीक्षा में अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी होने पर ही बेहतर अंक मिलेंगे. अब बीपीएससी की परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग होगी. आयोग ने वस्तुनिष्ठ एग्जाम में निगेटिव मार्किंग का प्राविधान कर दिया है. बीपीएससी 68वीं सहित सभी पीटी परीक्षाओं में ये नियम लागू होंगे. इसके तहत अब बीपीएससी की सभी वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में 50 प्रश्न स्टार मार्किंग वाले होंगे.


