नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सवालों से भागते दिखे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, जानिये क्या है मामला

    नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सवालों से भागते दिखे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, जानिये क्या है मामला

    हाजीपुर(HAZIPUR): वैशाली में हुए नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस वारदात के सवालों पर भागते दिखे. इस बारे में सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने चलते-चलते कहा कि इस मामले की जांच हो रही है, कुछ और लोगों की गिरफ्तार हुई है. हमारे NDA के कुछ लोग गए हैं. पशुपति पारस ने कहा कि निश्चित रूप से न्याय मिलेगा. केन्द्रीय मंत्री ने पीड़िता को न्याय दिलाने की बात तो कही. लेकिन, उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलना उचित नहीं समझा.

    गिने-चुने कार्यक्रम में ही हाजीपुर आते हैं पशुपति पारस

    हाजीपुर से सांसद बन जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस गिने-चुने कार्यक्रम में शामिल होने हाजीपुर पहुंचते हैं. हाजीपुर से जंदाहा में हुए नाबालिग दलित बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से सूध  लेना उन्होंने उचित नहीं समझा. इस मामले में सवालों का जवाब देते हुए एनडीए गठबंधन का हवाला देते हुए वह बचकर निकल गए. दरअसल, नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे.

    मनचलों ने किया था नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म  

    बता दें कि वैशाली में एक प्रेमी जोड़े को अकेले देखकर मनचलों ने पहले तो दोनों को बंधक बनाकर छेड़खानी की. फिर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया. इतने से भी दिल नहीं भर तो रेप का वीडियो वायरल कर दिया. मामले ने तूल पकड़ा और लोग आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news