CBSE ने CTET के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू   

    CBSE ने CTET के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया, इस दिन से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही CBSE CTET दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. CBSE ने इसके लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. CBSE CTET दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगी.

    जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि कि CTET के 16 वें संस्करण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CTET की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2022 है और आवेदन शुल्क का भुगतान 25 नवंबर, 2022 तक किया जा सकता है.

    CBT मोड में होगी परीक्षा

    परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा की सही तारीख का उल्लेख किया जाएगा. पेपर I या II के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है और दोनों पेपरों के लिए ₹1200/- है. वहीं एससी/एसटी/ डिसेबल्ड पर्सन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पेपर I या II के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- और ₹600/- दोनों पेपर के लिए है. इस बारे में और जानकारी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जल्द ही उपलब्ध होगा. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news