CBSE Board 10th-12th Result 2024: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें पूरी डीटेल्स


टीएनपी डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा. छात्र बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट cbse.com and.in या cbseresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वही एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी गई है. इसके लिए छात्रों को सीबीएसई 10वीं या सीबीएसई 12th स्पेस रोल नंबर स्पेस स्कूल नंबर स्पेस सेंटर नंबर टाइप करके 77382 99899 पर भेजना होगा.
आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं के परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया था. वही 12वीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक हुई थी. इस साल परीक्षा में करीबन 39 लाख छात्र शामिल हुए थे. बता दें कि पिछले साल सीबीएसई ने 12 मई को रिजल्ट जारी किया था. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के पहले हफ़्ते में जारी कर दिया जाएगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.
ऐसे चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट
इसके लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
फिर सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें
नया पेज खोलने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें
अब स्टूडेंट अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं
4+