आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट में CBI की छापेमारी, जानिए क्या है मामला

    आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट में CBI की छापेमारी, जानिए क्या है मामला

    रांची(RANCHI)- सेंट्रल कोलफिल्ड लिमिटेड यानी CCL की आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट में सीबीआई ने छापामारी की.गुरुवार की सुबह यह छापेमारी शुरू हुई.कोयला कंपनी में 83 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर यह छापामारी की गई है. सीबीआई के जांच अधिकारियों की टीम टंडवा पहुंची थी. पीओ कार्यालय में जांच पड़ताल की गई. जानकारी के अनुसार   छापेमारी में 2019 से लेकर 2021 तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई. उल्लेखनीय है कि आम्रपाली प्रोजेक्ट से गायब हुए 83.63 करोड़ रुपये के कोयले से जुड़े मामले में सीबीआइ ने पिछले साल 27 अगस्त 2021 को चतरा, कोलकाता और गुजरात में छापेमारी की थी.उसी कड़ी में यह छापेमारी की गई है.

    इस मामले में अभियुक्तों के ठिकानों से कोयले में की गड़बड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. सीबीआई ने कोलकाता और गुजरात से जुड़े अभियुक्तों के ठिकानों से व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित डाक्यूमेंट्स और कंप्यूटर आदि जब्त किये थे. सीबीआई ने परियोजना से 83 करोड़ की कोयला के स्टॉक में गड़बड़ी का मामला दर्ज किया था. इस कोयला घोटाला में सीसीएल अधिकारी समेत आउटसोर्सिंग कंपनी व ट्रांसपोर्टिंग कंपनी निदेशक को आरोपित किया गया है. इसी मामले की जांच को लेकर छापेमारी की गई है. मालूम हो कि आउटसोर्सिंग मां अंबे व नकास ट्रांसपोर्टिंग कंपनी परियोजना क्षेत्र में कोयला का उत्पादन के साथ-साथ ट्रांसपोर्टिंग भी करती थी. दोनों काम का ठेका एक ही कंपनी द्वारा किए जाने से बगैर कांटा कराए रेलवे साइडिंग ढुलाई की जाती थी. आशंका या आरोप है कि इसमें लगभग पांच सौ रैक कोयला गबन किया गया है. सीबीआई ने सीसीएल कोयला कंपनी और आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारियों से कई कागजात भी मांगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news