राजधानी रांची को मिली बड़ी सौगात, सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में तब्दील हुआ सदर अस्पताल, हृदय रोग से लेकर ब्लड कैंसर का तक का होगा इलाज

    राजधानी रांची को मिली बड़ी सौगात, सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में तब्दील हुआ  सदर अस्पताल, हृदय रोग से लेकर ब्लड कैंसर का तक का होगा इलाज

    रांची(RANCHI)- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा सांसद संजय सेठ और नगर विधायक सीपी सिंह की अनुपस्थिति में सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार के हाथों सदर अस्पताल के नयी बहुमंजली इमारत का उद्घाटन की औपचारिकता पूरी कर ली गयी.

    एन वक्त पर अपनी दूसरी व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य मंत्री इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके, जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार के हाथों इसके  उद्घाटन की औपचारिकता को पूरा किया गया.

    सुपरस्पेशियलिटी की सुविधा

    स्वास्थ्य मंत्री की अनुपस्थिति की वजह चाहे जो हो, लेकिन इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि इस आठ मंजिला बिल्डिंग के साथ ही एक बड़ी सौगात मिली है. राजधानीवासियों को अब सदर अस्पताल में ही सुपरस्पेशियलिटी की सुविधा की  तमाम सुविधा मिलेगी, बिल्डिंग के हर फ्लोर पर अलग-अलग रोगों की चिकित्सा की जायेगी, एक ही छत के नीचे हृदय रोग से लेकर ब्लड कैंसर तक की चिकित्सा उपलब्ध होगी. साथ ही आयुष्मान कार्ड के तहत भी चिकित्सा प्रदान की जायेगी.

    15 वर्षों से हो रहा था निर्माण

    यहां बता दें कि इस भवन का निर्माण महज पांच साल में किया जाना था, लेकिन अलग-अलग कारणों से यह 15 वर्षों तक पूरा नहीं हो सका. आखिरकार वर्तमान सरकार ने इसे पूरा करवाया. हालांकि इस संवेदक ने इसे करीबन चार माह पहले ही विभाग को हैंडओवर कर दिया था, लेकिन तब से उद्घाटन कार्यक्रम भी टलता जा रहा था. आज भी जब इसका उद्धाटन हुआ तो सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर गयें.  

    प्राप्त जानकारी के अनुसार नये भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी, मेडिसिन ओपीडी, ऑर्थोपेडिक ओपीडी, सर्जरी ओपीडी संचालित की जायेगी, दूसरे फ्लोर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ओपीडी, नेत्र रोग ओपीडी, स्कीन ओपीडी और पैथोलॉजिकल लैब की सुविधा होगी, तीसरे प्लोर पर सुपरस्पेशियलिटी विभाग के ओपीडी और रेडियोलॉजी विभाग का संचालन किया जायेगा, चौथे तल्ले पर सुपरस्पेशियलिटी विंग, पांचवे तल्लेपर ऑडिटोरियम और छठे तल्ले पर 7 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर होगा.

    एक अप्रैल के करने लगेगा काम

    सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार से मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से इसका विधिवत संचालन शुरु कर दिया जायेगा. जिसके बाद यहां डॉ राजेश कुमार झा हृदय रोगियों को परामर्श देंगे, जबकि हिमेटोलॉजी विभाग में डॉ अभिषेक रंजन की ओर से रोगियों को परामर्श दिया जायेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news