ED की विशेष अदालत में कारोबारी अमित अग्रवाल की होगी पेशी, जानिए क्या है मामला

    ED की विशेष अदालत में कारोबारी अमित अग्रवाल की होगी पेशी,  जानिए क्या है मामला

    रांची(RANCHI): ईडी ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उसे कोलकाता से रांची लेकर पहुंची और रांची स्तिथ ईडी दफ्तर में उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आज यानी शनिवार को दोपहर दो बजे अमित अग्रवाल को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

    ईडी कोर्ट से मांग सकती है रिमांड 

    मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की ओर से अमित अग्रवाल को रिमांड पर लेने की मांग कोर्ट से की जायेगी. बता दें कि अमित अग्रवाल ने ही झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ कोलकाता में पकड़वाया था. जिसके बाद केस की पड़ताल कोलकात्ता पुलिस कर रही थी, लेकिन कुछ समय पहले ही केस को ईडी में टेकऑवर कर लिया था और फिलहाल इसकी जांच ईडी की टीम कर रही है.  

    वहीं, जांच के दौरान ईडी को अमित अग्रवाल की अवैध कमाई की जानकारी मिली. अमित अग्रवाल झारखंड में शेल कंपनी का संचालन करता था और अवैध पैसे का निवेश करता था.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news