गोपालगंज: कांवरियों से भरी बस दुर्घ'टनाग्रस्त, हा'दसे में कई घायल, सात की हालत गं'भीर  

    गोपालगंज: कांवरियों से भरी बस दुर्घ'टनाग्रस्त, हा'दसे में कई घायल, सात की हालत गं'भीर  

    गोपालगंज(GOPALGANJ): गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है. जहां कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. हादसे में 40 से ज्यादा कांवरिया घायल हुए हैं. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोपतापुर के पास एनएच-27 की है. बस में सवार सभी कांवरिया नेपाल के सोनौली बॉर्डर के रहनेवाले हैं. घायल कांवरियों को ईलाज के लिए कुचायकोट CHC और सदर अस्पताल में लाया गया है. जहां सात कांवरियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. हादसे की वजह से एनएच-27 पर ट्रकों की अवैध पार्किंग और बस चालक को नींद की झपकी आने की बात बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि बस में 56 कांवरिया सवार थे. जो नेपाल से बाबा धाम जा रहे थे. भोपतापुर के पास एनएच-27 पर पहले से ट्रक खड़ी थी. उसी ट्रक में कांवरियों से भरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पहुंच चुकी है. 

    यह भी पढ़ें:

    अररिया में निगरानी के हत्थे चढ़े दो घूसखोर अधिकारी, एक लाख रुपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news