ESIC में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 22 जनवरी तक करें आवेदन

    ESIC में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 22 जनवरी तक करें आवेदन

    ESIC RECRUITMENT 2025 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम में वैकेंसी निकली है. यह वैकेंसी स्पेशलिस्ट के पदों पर निकली गई है. इसके लिए योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की ऑफ़िशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2025 तक है.

    आयु सीमा 

    ईएसआईसी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी. 

    चयन प्रक्रिया 

    बता दे कि उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. यानी कि आपको कोई भी लिखित परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नहीं देनी होगी.

    क्या होगी सैलरी 

    सिलेक्टेड उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1,31,067 रुपये दिये जाएंगे. वहीं पार्ट टाइम स्पेशलिस्ट उम्मीदवार को 60,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. 

    जरूरी डॉक्यूमेंट्स

    इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स 

    दो पासपोर्ट साइज फोटो

    बर्थ सर्टिफिकेट

    एजुकेशन सर्टिफिकेट्स (MBBS, डिप्लोमा/डिग्री)

    मेडिकल काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

    कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

    एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट

    ऐसे करें आवेदन 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर इसकी एक कॉपी इंटरव्यू में उपस्थित होने से पहले डॉक्यूमेंट्स के साथ लेकर जायें. अधिक जानकारी के लिए आप जारी नॉटिफ़िकेशन देख सकते हैं,

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news