बेगूसराय में फिर चली गोली, अंडा व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार किया घायल

    बेगूसराय में फिर चली गोली, अंडा व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार किया घायल

    बेगसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही. एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही एक अंडा व्यवसाई को गोली मारकर घायल कर दिया है. घायल की पहचान सिंघौल के रहने वाले दिलशाद आलम के रूप में की गई है. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र का है.

    जमीन विवाद में चली गोली

    पीड़ित दिलशाद आलम ने बताया कि नीमा चांदपुरा के रहने वाले एक चिकित्सक ने एक जमीन खरीदी थी और वहीं दिलशाद आलम के द्वारा भी एक लाख चालीस हजार लगाकर जमीन खरीदी गई थी. उसी जमीन के विवाद में तथाकथित डॉक्टर के द्वारा बार-बार दिलशाद आलम को धमकी दिया जा रहा था. दिलशाद आलम के अनुसार आज उसी ने किराए के बदमाशों से उसे गोली मरवा कर जख्मी कर दिया.

    छानबीन में जुटी पुलिस

    फिलहाल, सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि लगातार अपराधियों का बेगूसराय में बोलबाला देखने को मिल रहा है और पुलिस अपराधी को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. इसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

     



    Related News