बजट सत्र : मंईयां योजना पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बड़ा बयान, एक साथ सरकार देगी 7500 रुपये

    बजट सत्र : मंईयां योजना पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बड़ा बयान, एक साथ सरकार देगी 7500 रुपये

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है. योजना की राशि जल्दी सभी बेटी-बहन के खाते में पहुंच जाएगी. सदन में जब मंत्री दीपिका पांडे सिंह से इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि त्रुटि की वजह से पैसा नहीं गया था, अब वह समय आ रहा है जब बेटियों के खाते में सीधे खटाखट पैसे जाएंगे

    मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि एक साथ सभी बेटी-बहन के खाते में योजना के तीन किस्त जाएगी. उन्होंने बताया कि होली या महिला दिवस के दिन राज्य सरकार सभी बेटी के खाते में पैसे भेज देगी. उन्होंने कहा कि जो वादा हेमंत सोरेन करते हैं उसका पूरा करने की हिम्मत भी रखते हैं. अपने वादों के मुताबिक उन्होंने पैसा 1000 से बढ़कर 2500 किया. अब त्रुटि आई है, उसे दूर कर फिर से पैसे सभी के खाते में भेजने का काम किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news