BTSC Bharti 2025: बिहार में इस विभाग में 3407 पदों पर निकली वैकेंसी, योग्यता सहित जानें पूरी डिटेल्स

    बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 3407  पदों पर भर्ती निकाली है

    BTSC Bharti 2025: बिहार में इस विभाग में 3407 पदों पर निकली वैकेंसी, योग्यता सहित जानें पूरी डिटेल्स

    TNP DESK- बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने 3407  पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो गई है. वहीं एकी आखिरी तारीख 12 जनवरी तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता 

    जूनियर इंजीनियर : मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है. 

    पंप ऑपरेटर : मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई से मशीनिस्ट या फिटर ट्रेड से पास होना चाहिए. 

    वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) : 10वी पास के साथ आईटीआई में मशीनिस्ट या फिटर या वायरमैन/इलेक्ट्रीशियन ट्रेड हो.

    जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल : इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. 

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए न्यूनतम  आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष मांगी गई है. आरक्षित वर्ग को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. 

    सैलरी 

    लेवल - 2 से लेवल - 7 के अनुसार

    ऐसे करें आवेदन 

    ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं 

    होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें

    लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें

    आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रखें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news