BSSC Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

    BSSC Vacancy: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

    TNP DESK- बिहार में इन दिनों नौकरी की भरमार है. अलग-अलग विभागों में खूब सारी वैकेंसी निकल रही है. बीएसएससी यानी बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अब एक और वैकेंसी निकली है. BSSC ने कृषि निदेशालय के अधीन आने वाले फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के पदों पर ये भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 201 पदों पर बहाली की जाएगी.  इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2025 तक है.

    कैटेगरी वाइस वैकेंसी 

    अनारक्षित (UR): 79 पद

    अनुसूचित जाति (SC): 35 पद

    अनुसूचित जनजाति (ST): 2 पद

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 37 पद

    पिछड़ा वर्ग (BC): 21 पद

    पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 7 पद

    आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS): 20 पद

    जरूरी योग्यता 

    बीएससी की भर्ती प्रक्रिया में 
    शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्था से आईएससी या एग्रीकल्चर में डिप्लोमा होना चाहिए 

    आयु सीमा 

    उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु आयु सीमा  18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए 

    सामान्य वर्ग महिला 40 वर्ष

    बीसी / ओबीसी (पुरुष, महिला) 40 वर्ष

    एससी / एसटी (पुरुष, महिला) 42 वर्ष

    आवेदन शुल्क 

    सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी- 540 रूपये

    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी के लिए)- 135 रुपये

    सभी श्रेणी के दिव्यांगों के लिए (अनुसूचित जाति, जनजाति के समान)- 135 रुपये

    सभी श्रेणी की महिलायें (सिर्फ बिहार के स्थायी निवासी के लिए)- 135 रुपये

    बिहार राज्य के बाहर के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 540 रुपये

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं

    अब होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करें

    फिर "Apply Now" पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें

    मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

    अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें

    फॉर्म का  प्रिंटआउट लेकर रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news