BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 682 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन 

    BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 682 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन 

    TNP DESK- अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 682 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सब-स्टैटिकल ऑफिसर/ ब्लॉक स्टैटिकल ऑफिसर के पदों पर को भरा जाएगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होगी वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2025 तक होगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स 

    जनरल : 313 पद

    अनुसूचित जाति (SC): 98 पद 

    अनुसूचित जनजाति (ST) : 07 पद

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 112 पद

    पिछड़ा वर्ग (BC ): 62 पद 

    पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए : 22 पद 

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS ): 68 पद 

    शैक्षणिक योग्यता

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स/ मैथ्स/ स्टैटिक्स में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा पास कोर्स में इन विषयों से ग्रेजुएट्स या पूरक विषय (subsidiary) के साथ ग्रेजुएशन में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

    आयु सीमा

    इसके लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, ओबीसी (महिला एवं पुरुष) और अनारक्षित महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी (पुरुष एवं महिला) अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क

    आवेदन करने के लिए सामान्य, ईबीसी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 540 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.वहीं एससी/एसटी, सभी महिला वर्ग, पीडब्ल्यूडी को 135 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे. 

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं

    अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें

    फिर पेज पर लॉग इन करके मांगी गई जानकारी और सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 

    इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें 

    अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news