BREAKING : होटल सत्कार में  युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    BREAKING : होटल सत्कार में  युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    दुमका (DUMKA) : दुमका शहर के होटल सत्कार के कमरा संख्या 202 में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. होटल के रजिस्टर में मृतक का नाम प्रकाश साह और उसके पिता का नाम गया राम साह दर्ज है. मिली जानकारी के अनुसार कल 30 अक्टूबर की संध्या 5.30 में उसने कमरा बुक कराया था. रजिस्टर में उसका पता तेतुलिया, तीन पहाड़ लिखा हुआ है. आने का स्थान में पाकुड़ दर्ज है. आज उसे कमरा खाली करना था. लेकिन निर्धारित समय तक जब उसने कमरा खाली नहीं किया. तो होटल संचालक कमरा खोलवाने पहुंचा. दरवाजा खटखटाने के बाबजूद जब अंदर से कोई जबाब नहीं मिला तो संचालक को कुछ संदेह हुआ. जिसके बाद उसने स्लाइडर खिड़की को हटा कर जब अंदर का नजारा देखा तो प्रकाश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था.

    यह भी पढ़े 

    JSSC परीक्षा का बहिष्कार करना पड़ा महंगा, 16 परीक्षार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज 

    जांच में जुटी पुलिस

    जिसके बाद होटल संचालक के द्वारा इसकी सूचना नगर थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news