Breaking:बेगूसराय के बखरी में दर्दनाक सड़क हादसा, कोहरे की वजह से आपस में टकराई दो यात्री बस, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर

    Breaking:बेगूसराय के बखरी में दर्दनाक सड़क हादसा, कोहरे की वजह से आपस में टकराई दो यात्री बस, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर

    बेगूसराय(BEGUSARAI):बिहार के बेगूसराय जिले में आज एक सड़क हादसा हो गया है.जहां बखरी में घने कोहरे की वजह से दो बसों की आमने सामने टक्कर हो गई.प्राप्त सूचना के अनुसार इस घटना में तकरीबन एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. सबसे अधिक यात्री बेगूसराय से बखरी आ रही बस के घायल हुए हैं.

    दर्जनों लोगों की हालत गंभीर

    वहीं सूत्रों की माने तो चालक सहित कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.सभी घायलों का इलाज अलग-अलग जगह पर हो रहा है. घटना बखरी मंझौल पथ के तुलसीपुर चौक की बताई जा रही है. हांलाकि इस घटना बाद सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का नाम पता मालूम करने की कोशिश कररही है. फिलहाल सभी घायल यात्रियों का इलाज निजी अस्पताल में अलग-अलग जगह किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news