BREAKING: RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, महिला समेत 7 की मौत

    BREAKING: RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, महिला समेत 7 की मौत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बड़ी खबर बेंगलुरु से सामने आ रही है, जहां RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गई. जिसमें महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब हजारों की संख्या में लोग आरसीबी की जीत और प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न मनाने स्टेडियम में जुटे थे.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर भीड़ अचानक बेकाबू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. कई लोग कुचले गए और दर्जनों घायल हो गए. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर आपातकालीन सेवाएं मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक का अंदेशा है. पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news