Breaking : रहस्यमय बीमारी से रांची में एक घंटे के अंतराल पर बहन और भाई की मौत, इलाके मचा हड़कंप

    Breaking : रहस्यमय बीमारी से रांची में एक घंटे के अंतराल पर बहन और भाई की मौत, इलाके मचा हड़कंप

    रांची (RANCHI) : रांची के इटकी प्रखंड में एक रहस्यमय बीमारी से एक घंटे के अंतराल पर बहन और भाई की मौत हो गई. मृतकों में सूरज मुंडा का 10 वर्षीय बेटा अमित मुंडा और 8 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी शामिल हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं मामले को लेकर दोनों बच्चों के पिता पिता सूरज मुंडा ने मीडिया को बताया है कि 16 जुलाई को उनकी पत्नी पिंकी मुंडाइन को बुखार आया था. 18 जुलाई को उनके बेटे और बेटी को भी बुखार आने लगा. 22 जुलाई की सुबह 9 बजे बेटे अमित की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 10 बजे अस्पताल के बाहर ही उसकी मौत हो गई. जैसे ही वे बेटे का शव लेकर घर पहुँचे, रात 11 बजे बेटी प्रीति की भी मौत हो गई. पत्नी पिंकी मुंडाइन अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. इधर, गांव में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच कर रही है.

    कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मामले की ली जानकारी

    घटना की सूचना मिलने पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की इटकी प्रखंड के हरमू गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का वादा किया और सूरज मुंडा को तत्काल आर्थिक मदद भी प्रदान की. साथ ही, थाना प्रभारी को दो दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news