BREAKING: तीर्थयात्रियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दर्जन भर लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

    BREAKING: तीर्थयात्रियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दर्जन भर लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

    देवघर (DEOGHAR) : झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले विजय और जितेंद्र यादव अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा के लिए देवघर आए थे. बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग दुमका के बासुकीनाथ गए थे. यहां पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग स्कॉर्पियो से रामगढ़ अपने घर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो देवघर के खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी 12 लोग घायल हो गए. इसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे. जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या JH01FY4594 दुर्घटनाग्रस्त हुई, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पालाजोरी अस्पताल ले जाया गया. सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें दुमका के फूल झानो अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि इनमें दो की हालत गंभीर है. दुर्घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news