देवघर में सीएसपी संचालक से 4 लाख 80 हजार की लूट, बाइक सवार 6 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

    देवघर में सीएसपी संचालक से 4 लाख 80 हजार की लूट, बाइक सवार 6 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के सारवां थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात हुई है. दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि एसबीआई की सीएसपी संचालिका के पति दिनेश कुमार यादव पैसों से भरा बैग जिसमें 4 लाख 80 हजार रुपए थे, लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर जगमनडीह से खरखूंटी जा रहे थे. तभी थोड़ा आगे दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 नकाबपोश अपराधियों ने पीछे से उनका पीछा किया और डंडे से मारा. डंडे से मारते ही वे सड़क पर गिर पड़े. फिर अपराधी उनका बैग छीनकर भाग गए.

    घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दिनेश यादव को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. फिर पीड़ित संचालिका ने सारवां थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए सारवां और सोनारायठाढ़ी थाने की पुलिस ने नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाएगी.

    रिपोर्ट-ऋतुराज



    Related News