BREAKING: CM नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले के ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप 

    BREAKING: CM नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले के ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप 

    बेगूसराय(BEGUSARAI)- विपक्षी एकता की बैठक से पहले बिहार में IT और ED ने रेड मारी है. CM नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर IT और ED की छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी नगर थाना के श्री कृष्ण नगर मोहल्ले में हो रही है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ये छापेमारी की जा रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

    बता दें कि कारू सिंह बेगूसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति हैं. लंबे समय से वे बिल्डर का काम कर रहे हैं. साथ ही जदयू के सबसे कद्दावर नेता ललन सिंह से भी उनकी काफी नजदीकी है. आईटी और ईडी के अधिकारी सात गाड़ी से कार्रवाई करने पहुंचे हैं. कारु सिंह का लोहा फैक्ट्री समेत दर्जन भर से ज्यादा उद्योग धंधे हैं.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news