BREAKING: डुमरी में पंचायत सचिव ने खाया जहर, धनबाद किया गया रेफर, BDO सहित चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    BREAKING: डुमरी में पंचायत सचिव ने खाया जहर, धनबाद किया गया रेफर, BDO सहित चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के डुमरी प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित एक पंचायत सचिव ने किसी बात को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में ही सल्फास खा लिया. जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह अचेत हो चुके थे. लोगों ने उन्हें तत्काल डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया. पंचायत सचिव का नाम सुखलाल महतो बताया जा रहा है जो डुमरी के बलथरिया पंचायत में पदस्थापित हैं.

    आपको बता दें कि जहर खाने से पहले पंचायत सचिव ने डुमरी विधायक के नाम से एक आवेदन लिखकर सोशल मीडिया पर भेजा जिसके बाद लोग हरकत में आए. आवेदन में पंचायत सचिव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक अजय कुमार, बलथरिया में पदस्थापित रोजगार सेवक अनिल कुमार साव और बलसरिया के मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर नायक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. लिखा है कि इन चारों के मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से वह आहत हो चुके हैं जिसके कारण हम जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं.

    जानिए मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्टेटमेंट

    इस संबंध में डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना ने बताया कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल पंचायत सचिव की जान बचाना जरूरी है. बताया कि जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी. उधर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ कामेश्वर महतो का कहना है कि जहर खाने से हालत गंभीर है, यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उक्त पंचायत सचिव तीन-चार माह पूर्व ही डुमरी में पदस्थापित हुआ था.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news