Breaking News:बिहटा मे दिखा रफ़्तार का कहर! ट्रक ने मां बेटी को रौंदा, एक की मौत, एक घायल  

    Breaking News:बिहटा मे दिखा रफ़्तार का कहर! ट्रक ने मां बेटी को रौंदा, एक की मौत, एक घायल   

    बिहटा(BIHTA):बिहार के बिहटा जिले में आज रफ़्तार का कहर देखने को मिला. जहां चौक के पास तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने पैदल जा रही मां बेटी को कुचल दिया है. जिसमें मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी घायल है. इधर मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

    ट्रक ने मां बेटी को रौंदा, मां की मौत

    मृतक महिला की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के खेदलपूरा गांव निवासी इंद्रावती देवी के रूप में बताई जा रही है, जबकि घायल की पहचान सरिता देवी के रूप में हुई है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला इंद्रावती देवी अपनी बेटी सरिता देवी के साथ पैदल खेदलपुरा गांव से बिहटा चौक आ रही थी. तभी चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने दोनों को कुचल दिया.

    आक्रोशित लोगो ने सड़क में विरोध किया जाम

    बता दें कि मृतक महिला के पति जगदेव राय की मौत 3 साल पूर्व में सड़क हादसे में पटना में हो चुकी है. अब मां के मौत के बाद परिवार कोहराम मचा हुआ है. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस और ट्रैफिक डीएसपी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे जहां तकरीबन दो घंटे के जाम के बाद सड़क जाम को हटाया गया और यातायात को चालू कराया गया.

    पढें मामले में पुलिस ने क्या कहा

    इस संबंध में मृतक के पुत्र कुंदन कुमार ने बिहटा थाना में सड़क हादसे को लेकर लिखित शिकायत किया है, जहां कुंदन कुमार ने बताया कि मेरी मां और मेरी बहन को ससुराल गुलाम अली चक के लिए टेंपू पकड़ाने के लिए आ रही थी है तब ही यह घटना हो गया.थानाप्रभारी राज कुमार पांडे ने बताया कि बिहटा चौक पर एक महिला की मौत हुई है फिलहाल ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news