Breaking: बिहार के वैशाली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवरियों की दर्दनाक मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

    Breaking: बिहार के वैशाली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवरियों की दर्दनाक मौत, सीएम नीतीश ने जताया शोक

    वैशाली(VAISHALI):बिहार के वैशाली जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ है,जिसमे करंट लगने से एक साथ 9 कांवरियों की मौत हो गई है.वहीं इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मची हुई है. आपको बताये कि यो पूरी घटना वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र की है, जहां सुल्तानपुर गांव के पास डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवरियों की करंट लगने से मौत हो गई है.

    हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने किया शोक व्यक्त

    वहीं इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक प्रकट किया है, और दुख व्यक्तमुकरते हुए सीएम ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.वहीं  मुख्यमंत्री के निर्देश पर नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान भुगतान कर दिया गया है.

    हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवरियों की  दर्दनाक मौत

    मिली जानकारी के मुताबिक सभी कांवरियां कम उम्र के ही थे, सभी ट्रोली में डीजे बजाते हुए पहलेजा घाट जा रहे थे.जहां से जलकर लेकर वो अपने गांव के शिवालय में जालभिषेक करनेवाले थे, लेकिन इसी दौरान डीजे ट्रोली का होर्न उपर से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news