Breaking News:वैशाली में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टेंपो की टक्कर  में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Breaking News:वैशाली में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टेंपो की टक्कर  में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    हाजीपुर (HAJIPUR):बिहार के वैशाली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है.जहा भगवानपुर रत्ती गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट ट्रक और टेंपो में हुई जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है.वही कई लोग घायल हैं.आपको बताये कि घटनास्थल पर दो लोगों की तो सदर अस्पताल में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया. 

    एक ही परिवार के चार लोगों ने तोड़ा दम

    आपको बताये कि सभी एक ही परिवार के हैं.जो हाजीपुर के हरौली से पूजा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान ट्रक और टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई.जिससे सड़क हादसा हुआ. वहीं ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है.

    सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है

    जानकारी के मुताबिक टेंपो में कुल 12 लोग सवार. घायल की स्थिति भी गंभीर बताई गई है. जिसे हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मृतको की पहचान जितेंद्र कुमार, ज्योति देवी, बनारसी देवी,कौशल्या देवी के रूप में हुई है वहीं सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस पहुंचकर कागज़ी करवाई करने में लगी हुई है.बताया गया है सभी बुढ़ी मैया के पूजा करने के लिए पूरा परिवार आया था  वहीं मृतक के परिवार वालों को भी इसकी सूचना मिल गई है. वही अभी तक कर अस्पताल में मृतक का कोई भी परिवार वाला नहीं पहुंचे है. 

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में सामने से ठोकर मार दिया. घटनास्थल पर ही दो की मौत हुई है और दो महिला की मौत सदर अस्पताल हाजीपुर में हुई है. कुल मिलाकर चार मौत हुई है.मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news