Breaking: जमीन विवाद में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से सुबह-सुबह दहला इलाका 

    Breaking: जमीन विवाद में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या, डबल मर्डर से सुबह-सुबह दहला इलाका 

    TNP DESK- बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही. आए दिन बिहार के अलग अलग जिलों से मर्डर और क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं. इसी बीच बिहार के खगड़िया में सोमवार सुबह डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी. जमीन विवाद में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर गांव की है. वहीं सूचना मिलते ही घटना की जानकारी मिलने के बाद  पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है.

    मृतक के परिवार वालों ने बताया कि  बदमाशो ने घर में घुस कर सोए अवस्था में मां और बेटे की हत्या कर दी. फीला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news