BREAKING: 1 से 7 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, जानिए कैबिनेट की बैठक के बड़े निर्णय

    BREAKING: 1 से 7 अगस्त तक झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, जानिए कैबिनेट की बैठक के बड़े निर्णय

    रांची(RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. आज के बाठक में निर्णय लिया गया है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा. इस सत्र में कुल 5 कार्यदिवस होंगे. 2 और 3 अगस्त को छुट्टियां रहेंगी. माना जा रहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अनुपूरक बजट भी पेश कर सकती है.

    आज के बैठक में कैबिनेट ने नेशनल पेंशन स्कीम के तहत बचे हुए लोगों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने का फैसला किया है, इसके माध्यम से पेंशन का विकल्प चुना जा सकेगा. वहीं रांची में सिल्ली रंगामाटी सड़क के लिए 32 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में रांची के कुमरिया से संग्रामपुर सड़क के लिए 38 करोड़ की मंजूरी दी गई है. सभी थानों के लिए वाहन खरीदने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है. अवर शिक्षा सेवा का पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई है. चिकित्सा पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news