BREAKING: पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, अब तक तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, देखिए VIDEO

    BREAKING: पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, अब तक तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, देखिए VIDEO

    पटना(PATNA): राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास पाल होटल में भीषण आग लग गई. आज की लपटे इतनी तेज थी कि आसपास की बिल्डिंग को भी अपने लपेटे में ले लिया. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए. इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. 

    मिली जानकारी के अनुसार होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से यह आग लगी है. वहीं होटल में कई लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 45 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है  अग्निशमन विभाग हाइड्रोलिक मशीन के जरिए होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं .आग लगी कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि आग कितनी भयंकर है. आसपास के लोगों में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी फिलहाल आग पर काबू पाने में जुटे हैं. ताकि होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news