Breaking: पटना हाई कोर्ट में आज होगी 70वीं BPSC पुनः परीक्षा पर सुनवाई, फैसले पर टिकी अभ्यर्थियों की निगाहें

    Breaking: पटना हाई कोर्ट में आज होगी 70वीं BPSC पुनः परीक्षा पर सुनवाई, फैसले पर टिकी अभ्यर्थियों की निगाहें

    पटना (PATNA): पटना हाईकोर्ट में 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पुनः कराने के मामलें पर आज सुनवाई की जाएगी. जस्टिस अरविन्द सिंह चंदेल की सिंगल बेंच खान सर व अन्य द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेंगे. इससे पहले 31 जनवरी को  हियरिंग नहीं हो पाई थी.

    30 जनवरी को हुई थी छात्रों और पुलिस में झड़प

    30 जनवरी को 70वीं PT को रद्द करवाने के लिए पटना में कैंडिडेट्स ने 8 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किया था. इस दौरान 3 बार कैंडिडेट्स और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी हुई थी. सबसे पहले BPSC ऑफिस के बाहर, फिर JDU दफ्तर के बाहर, इसके बाद डाकबंगला चौराहे पर दोनों आमने-सामने हुए. सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन देर शाम साढ़े 7 बजे खत्म हुआ था.

    हाईकोर्ट ने 30 जनवरी से पहले BPSC को एफिडेविट देने को कहा था

    16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 30 जनवरी से पहले BPSC को एफिडेविट देने को कहा था. हालांकि, कोर्ट ने PT एग्जाम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज समेत कई अन्य याचिकाएं BPSC 70वीं PT री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर की गई हैं. इसे अब एक साथ जोड़ दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news