BREAKING: सिपाही भर्ती पेपर लीक से जुड़े मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिहार के साथ झारखंड में भी सर्च ऑपरेशन  जारी

    BREAKING: सिपाही भर्ती पेपर लीक से जुड़े मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बिहार के साथ झारखंड में भी सर्च ऑपरेशन  जारी

    पटना(PATNA): बिहार में हुए सिपाही भर्ती पेपर लीक से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई चल रही है. पेपर लीक से जुड़े कई बड़े स्तर के गैंग के खिलाफ 11 लोकेशन पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. ये कार्रवाई पटना में डॉ शिव नाम के आरोपी और झारखंड के रांची में सिकंदर प्रसाद यादवेंद्र के यहां भी चल रही है.

    बिहार के साथ झारखंड में भी सर्च ऑपरेशन  जारी

    सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक गैंग के प्रमुख रहे संजीव मुखिया के कई रिश्तेदारों के यहां भी बिहार स्थित कई लोकेशन पर ईडी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बिहार पुलिस की जांच एजेंसी EOU के द्वारा ये कार्रवाई की गई थी, इसके बाद ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया.

    यहां भी हो रही है ईडी की कार्रवाई

    आपको बता दें कि जांच एजेंसी ED द्वारा आज नालंदा उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news