Breaking: रांची में छह अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की दबिश, जानिए किस मामले में हो रही छापेमारी 

    Breaking: रांची में छह अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की दबिश, जानिए किस मामले में हो रही छापेमारी 

    रांची ( RANCHI): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर रांची में अपनी जांच शुरू कर दी है. गुरुवार सुबह रांची में एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है. मिली जानकारी के मुताबिक ये छापेमारी 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले मामले को लेकर हो रही है. बता दें कि GST को लेकर एक महीने पहले भी कारवाई हुई थी. फिलहाल एक बार फिर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. ईडी की टीम ने पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर एक फ्लैट के अलावा अन्य पांच जगहों पर भी तलाशी ली है. 

    इन ठिकानों पर ईडी के अधिकारी जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत खंगाल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से एक साथ-साथ सात गाड़ियों में सवार होकर ईडी की टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के लिए निकली थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news