BREAKING : भारी बारिश के कारण 20 जून को भी सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    BREAKING : भारी बारिश के कारण 20 जून को भी सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    रांची (RANCHI) : झारखंड में मूसलाधार बारिश और मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है. रांची जिला प्रशासन ने 20 जून 2025 को केजी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को स्थगित कर दिया है.

    बच्चों की सुरक्षा और संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है. मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में निचले इलाकों में जलजमाव और आवाजाही में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने यह आदेश जारी किया है. प्रशासन ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें और मौसम से संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news