Breaking: भागलपुर में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े चावल व्यवसाई से पांच लाख की लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Breaking: भागलपुर में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े चावल व्यवसाई से पांच लाख की लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां थाना के महज 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने एक चावल व्यापारी से 5 लाख रुपए  लूट ली है. बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए हैं. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.मामला भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपाती का है.

    पैसे दो नहीं तो गोली मार देंगे

    बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार अपराधियों ने चावल व्यवसायी गौतम भगत के दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है.  वही व्यवसायी  ने बताया तीन बाइक सवार अपराधी दुकान में घुसे और पैसे की मांग किया. बोला नहीं दोगे तो गोली मार देंगे. वही मौके पर सिटी एसपी के रामदास, डीएसपी राकेश कुमार - 2,   दो थाने की पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. जगह-जगह के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news